श्रद्धालय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से संवाद एवं सम्मान समारोह…
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा स्थानीय श्रद्धालय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से संवाद, अनुभव-कथन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव सुने और उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में नरेश राजपुरोहित, कालीचरण सोनवानिया, विपिन राठौर, डॉ. शरद विजयवर्गीय, ममता जोशी, संजय शर्मा एवं दिलीप पटोंदिया मंचासीन रहे।
अतिथियों का स्वागत संस्था के सत्कार अधिकारी रामकिशोर पांडे, आश्रम निवासी महेश पाटीदार एवं प्रबंधक विद्या गुंजाल द्वारा किया गया।
सामाजिक बुराईयों को दूर करने समुदाय का सहयोग जरूरी-कलेक्टर
कराहल में जनसंवाद कार्यक्रम एवं सेवा सेतु शिविर आयोजित | 10 हितग्राहियों को मिली दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत | 6 हितग्राहियों को मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ | 13 हितग्राहियों को मिलेगी आवास की सुविधा | डेयरी फार्मिग एवं आटा चक्की के लिए ऋण का वितरण
शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को दो-दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि स्वीकृत करते हुए स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
जनपद पंचायत कराहल द्वारा पीएम जनमन योजना के तहत 13 हितग्राहियों को आवास के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा की राह,पात्र हितग्राही लाभ से न…
अंतिम पंक्ति के पात्र व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ - विधायक श्री पटेल मऊगंज, नईगढ़ी और हनुमना में शिविर लगाकर सुनी गईं आमजन की समस्याएं, हितग्राहियों को वितरित किए हितलाभ
गांव के विकास में जनभागीदारी जरूरी - पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम
जनपद पंचायत मऊगंज के शिविर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने कहा कि गांव की समस्याओं के समाधान में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।