मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई से इजरायल (तेल अवीव) जा रहे, विमान के मुख्य पायलेट कैप्टन स्मित म़ुच्छर के साहसिक कार्य के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा उनका हौसला बढ़ाने की प्रशंसा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैप्टन स्मित ने अपने दायित्व रहते अपने ऊपर हुए हमले को न सिर्फ नाकाम किया, बल्कि समस्त विमान यात्रियों की जीवन रक्षा का कार्य भी किया। आज भारतीय कैप्टन स्मित की पूरे विश्व में सराहना हो रही है। हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कैप्टन स्मित से वीडियो कॉल द्वारा चर्चा कर उनका हौसला बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कैप्टन स्मित ने जिस तरह श्रीमद्भगवद्गीता में आस्था रखते हुए संकट के वक्त हनुमान चालीसा का पाठ किया, निश्चित ही वो उनके विश्वास, धैर्य और साहस का परिचायक है और अन्य सभी के लिए प्रेरणादायी है। वे सभी देशवासियों की बधाई के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैप्टन स्मित के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना की है।



