धार जिले के धरमपुरी विकासखंड की ग्राम पंचायत फरसपुरा में सिप्ला के वित्तीय सहयोग एवं बाएफ लाइवलीहुड्स द्वारा संचालित प्रोजेक्ट जलधारा के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों में किए गए विभिन्न कार्यों का सिप्ला के सीएसआर प्रमुख श्री अनुराग मिश्रा सहित प्रतिनिधियों ने अवलोकन किया।

इस दौरान ऑपरेशनल प्रमुख श्री जेसन जैकोब, सीएसआर प्रबंधक श्री महेश सोमानी, बाएफ के राज्य प्रमुख श्री संदीप काकड़े, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री जे.एल. पाटीदार एवं श्री बलवान सिंह चौहान ने कार्यों का भ्रमण किया। प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्ट जलधारा के अंतर्गत विकसित वाड़ी, सोलर पंप, रिचार्ज पिट, चेकडेम एवं तालाब गहरीकरण सहित विभिन्न जल संरक्षण एवं कृषि आधारित कार्यों का अवलोकन किया।

खास बातें

  • प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्ट जलधारा के अंतर्गत विकसित वाड़ी, सोलर पंप, रिचार्ज पिट, चेकडेम एवं तालाब गहरीकरण सहित विभिन्न जल संरक्षण एवं कृषि आधारित कार्यों का अवलोकन किया।
  • ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
  • सिप्ला के प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्ट जलधारा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए उपयोगी नवाचार बताया।

इस दौरान किसानों से संवाद कर इन कार्यों से उन्हें मिल रहे प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी ली गई। ग्रामवासियों द्वारा अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। बैठक के दौरान सिप्ला के सीएसआर प्रमुख ने आदिवासी परिवारों के जीवन में प्रोजेक्ट जलधारा के माध्यम से आए बदलावों को करीब से जाना।

ग्रामीणों ने बताया कि जल संरक्षण के उपायों एवं उपलब्ध जल के वैज्ञानिक उपयोग को अपनाने के साथ वे आधुनिक कृषि तकनीकों की ओर भी अग्रसर हो रहे हैं। इससे कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रोजेक्ट के कार्यों से प्रभावित होकर आसपास के गांवों के लोग भी फरसपुरा में किए गए जल संरक्षण एवं कृषि संबंधी कार्यों को देखने और समझने के लिए पहुंच रहे हैं।

सिप्ला के प्रतिनिधियों ने प्रोजेक्ट जलधारा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए उपयोगी नवाचार बताया। वहीं, बाएफ लाइवलीहुड्स की टीम ने ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता को परियोजना की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानसिंह यादव, परियोजना अभियंता श्री हरिओम पटेल, कृषि विशेषज्ञ श्री पुरुषोत्तम मीणा, सुश्री आयुषी त्रिवेदी सहित ग्राम के पथप्रदर्शक श्री भीमसिंग डिडोंरे, श्री सुनील भाभर, श्री भारत कटारे, श्री प्रविण चौहान, श्री घनश्याम डावर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।