राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्योपुर के तत्वावधान में तहसील कराहल के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित ग्राम आमेठ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री बीएल प्रजापति द्वारा की गई।
शिविर में श्री बीएल प्रजापति द्वारा उपस्थित आदिवासी एवं जनजातीय समुदाय के ग्रामीणजनों को उनके विधिक एवं संवैधानिक अधिकारों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सहायता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
शिविर में श्री सुशील कुमार विशेष न्यायाधीश, श्री संजय गोयल प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, कु. प्रतिष्ठा अवस्थी प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी मजूमदार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित सुश्री मंदीप कौर सेहमी, सुश्री रिचा भट्ट, सुश्री पूर्वी राय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) तथा प्रशिक्षु न्यायाधीश सुश्री भाव्या गुप्ता उपस्थित रहीं। शिविर में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा भी ग्रामीणजनों एवं आदिवासी समुदाय के नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।