विदिशा जिले के शमशाबाद नगर परिषद निवासी श्री अब्दुल सईद के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की सौगात लेकर आई है। लंबे समय से कच्चे मकान में जीवन यापन कर रहे श्री अब्दुल सईद के लिए पक्का घर किसी सपने से कम नहीं था। सर्दी और बरसात के मौसम में कच्चे मकान में उन्हें और उनके परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बाद अब श्री अब्दुल सईद का पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। सुरक्षित और पक्का आवास मिलने से उनके परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिली है। अब वे अपने परिवार के साथ अपने स्वयं के पक्के घर में सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

श्री अब्दुल सईद बताते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। पक्का मकान बनने से वर्षों की चिंता दूर हुई है और परिवार में खुशी का माहौल है। वे कहते हैं कि अपना पक्का घर होने से उन्हें सुरक्षा और सम्मान का अनुभव हो रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर श्री अब्दुल सईद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने उनके पक्के घर के सपने को साकार किया है।