सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत जिले में स्वच्छता कार्य से जुड़े कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सम्मान को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत नानपुर, आम्बुआ, बरझर एवं सोंडवा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
स्वास्थ्य शिविरों में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्य में संलग्न सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय दल द्वारा स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों द्वारा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका सम्मान भी किया गया। स्वच्छता कर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही स्वच्छता कार्य से जुड़े कर्मियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को सुदृढ़ करना है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
