सेवा मेरा योगदान अभियान (सेवा संकल्प अभियान-2026) के अंतर्गत शनिवार को फतेह क्लब मैदान, आलीराजपुर में जिला स्तरीय सामूहिक योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों, योग शिक्षकों, शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

खास बातें

  • कार्यक्रम में योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया।
  • कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में योगदान देने वाले योग शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
  • कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम में योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। इस दौरान स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति एवं नियमित योगाभ्यास के महत्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग के क्षेत्र में योगदान देने वाले योग शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने योग एवं ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, ब्रह्माकुमारी संस्था से श्री नारायण भाई एवं माधुरी बेन, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, संस्था के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।