नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को माँ नर्मदा तट राजघाट में विशेष श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह पटेल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह, सीईओ श्री अर्पित गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा सहित निकाय के पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, नगरवासी तथा निकाय के सफाई मित्र उपस्थित रहे।

खास बातें

  • कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
  • कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सभी ने माँ नर्मदा तट एवं राजघाट परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान द्वारा उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह श्रमदान कार्यक्रम “स्वच्छता ही सेवा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्वच्छ एवं सुंदर बड़वानी के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।