ग्राम पंचायत बरगांय जनपद पंचायत दतिया निवासी श्री भवानी पटवा पिता श्री आसाराम पटवा के जीवन में केंद्र शासन की एडीप योजना के माध्यम से नई सुविधा और आत्मनिर्भरता का अवसर आया है। एडीप योजना के अंतर्गत श्री भवानी पटवा को बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्रदाय की गई। यह ट्राई साइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग बनी है।
बैटरी चलित ट्राई साइकिल मिलने से अब उन्हें अपने आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करने में सुविधा होगी तथा दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। वे अपने दैनिक कार्यों में अधिक सहजता से भाग ले सकेंगे। श्री भवानी पटवा ने बैटरी चलित ट्राई साइकिल सामाजिक न्याय विभाग से मिलने के उपरांत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
खास बातें
- बैटरी चलित ट्राई साइकिल मिलने से अब उन्हें अपने आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करने में सुविधा होगी तथा दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
- एडीप योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें सुगम, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ने में सहयोग दिया जा रहा है।
- भवानी पटवा की कहानी इसी सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है।. सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया
उन्होंने कहा कि शासन की इस सहायता से उनके लिए आवागमन अधिक सुगम हुआ है और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। एडीप योजना के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें सुगम, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ने में सहयोग दिया जा रहा है। भवानी पटवा की कहानी इसी सकारात्मक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल है।. सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया