मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवक-युवती के लिए संचालित मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना हेतु जिले को वर्ष 2026-2027 का लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। जिसका जिले में स्थित बैंकवार, शाखावार विभाजन कर लक्ष्य आवंटित कर दिया गया है। इच्छुक शिक्षित बेरोजगार युवक-युवती आवश्यक दस्तावेज 8वी की अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड समग्र आई.डी., प्रोजेक्ट रिपोर्ट (10 लाख से अधिक हेतु सी.ए. रिपोर्ट) फोटो, जाति प्रमाण पत्र कोटेशन के साथ उद्योग/सेवा/व्यवसाय इकाई हेतु आवेदन ऑन लाईन कर सकते हैं। योजनान्तर्गत व्यवसाय/सेवा इकाई हेतु अधिकतम 25 लाख एवं विनिर्माण इकाई हेतु अधिकतम 50 लाख का ऋण कम ब्याज दर पर बिना गारंटी के प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन पत्र के लिए लिंक www.samast.mponline.gov.in पर पर अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, धार में सम्पर्क किया जा सकता हैं।


