शासन की स्वरोजगार योजनाएं युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्रदान कर रही हैं। सिवनी शहरीय क्षेत्र निवासी नवीन डहेरिया, आत्मज श्री रमेश डहेरिया की सफलता इसकी एक प्रेरक मिसाल है। संत रविदास स्वरोजगार योजना के माध्यम से मिले वित्तीय सहयोग और मार्गदर्शन से नवीन ने ‘बजरंग फोटो फ्रेमिंग’ के नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया और आज वे इससे नियमित आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
समाचार पत्र से मिली योजना की जानकारी, विभागीय मार्गदर्शन से आगे बढ़ेनवीन बताते हैं कि उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से संत रविदास स्वरोजगार योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने संबंधित कार्यालय से संपर्क कर योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवेदन प्रस्तुत किया।
खास बातें
- शुरुआती दौर में व्यवसाय को स्थापित करने के लिए मेहनत करनी पड़ी, लेकिन निरंतर प्रयास से काम धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया।
- नवीन के अनुसार, वर्तमान में वे अपनी फोटो फ्रेमिंग की दुकान से प्रतिमाह लगभग 10 हजार से 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।
- उनका कहना है कि शासन की स्वरोजगार योजना और विभागीय मार्गदर्शन से उन्हें अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला।
विभागीय मार्गदर्शन के बाद उनका प्रकरण बैंक ऑफ महाराष्ट्र, शाखा सिवनी को भेजा गया, जहां से 1 लाख 95 हजार रुपये की ऋण राशि स्वीकृत एवं वितरित की गई।1.95 लाख रूपये की सहायता से शुरू किया फोटो फ्रेमिंग व्यवसायऋण राशि प्राप्त होने के बाद नवीन ने ‘बजरंग फोटो फ्रेमिंग’ के नाम से अपना व्यवसाय शुरू किया।
शुरुआती दौर में व्यवसाय को स्थापित करने के लिए मेहनत करनी पड़ी, लेकिन निरंतर प्रयास से काम धीरे-धीरे आगे बढ़ता गया। नवीन के अनुसार, वर्तमान में वे अपनी फोटो फ्रेमिंग की दुकान से प्रतिमाह लगभग 10 हजार से 15 हजार रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं। इस आय से वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ ही बैंक ऋण की किश्तों का नियमित रूप से भुगतान कर रहे हैं।
योजना के लाभ से मिला आर्थिक संबलनवीन बताते हैं कि संत रविदास स्वरोजगार योजना के अंतर्गत शासन द्वारा 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान 7 वर्षों तक प्रदान किया जाएगा। योजना के इन प्रावधानों से उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने में आर्थिक संबल मिला है। स्वरोजगार से बढ़ा आत्मविश्वासनवीन के लिए यह व्यवसाय केवल आय का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है।
उनका कहना है कि शासन की स्वरोजगार योजना और विभागीय मार्गदर्शन से उन्हें अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला। आज वे अपने व्यवसाय के माध्यम से परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
नवीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की स्वरोजगार योजनाएं युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने संबंधित विभाग एवं बैंक द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।
साथ ही उन्होंने अन्य युवाओं से भी शासन की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रतानुसार उनका लाभ लेने और स्वयं का व्यवसाय शुरू करने की अपील की।

