अन्‍तर्राष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला चिकित्‍सालय आगर में 1 अक्‍टूबर 2026 प्रात: 10 बजे से शाम 04.00 बजे तक वृद्धजन स्‍वास्‍थ्‍य शिविर आयोजित किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. मनीष कुरील ने बताया कि इस शिविर में नेत्र रोग, नाक, कान, गला, अस्थि रोग, दंत रोग, स्‍त्री रोग, मनोरोग, चिकित्‍सा विशेषज्ञ के साथ ही फिजियोथेरेपीस्‍ट एवं नर्सिंग स्‍टॉफ द्वारा सेवाएं दी जाकर वृद्धजनों की जांच एवं उपचार कर उन्‍हें नि:शुल्‍क दवाईयां वितरित की जाएगी। डॉ. कुरील ने इस शिविर का वृद्धजनों से अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है।