सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में ‘स्किल अप प्रोग्राम - एम्पावरिंग द नेक्स्ट जनरेशन’ के 80 घंटे के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम इंफोसिस द्वारा वित्त पोषित तथा सेंटम फाउंडेशन एवं इनोवेशन कम्स जॉइंटली (ICJ) के सहयोग से संचालित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को संचार कौशल, साक्षात्कार कौशल, व्यक्तित्व विकास, कार्यस्थल पर एआई कौशल, डिजिटल टूलकिट एवं वित्तीय जागरूकता जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. हितेन्द्र सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को अर्जित कौशल का प्लेसमेंट में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी श्री संदेश भंडारी ने समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण का संचालन ट्रेनर मो. हामिद ने किया।

