ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले होनहार विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के उद्देश्य से बुधवार को बीएसएनएल की बिल्डींग के पीछे 12 वर्ष पूर्व से निर्मित छात्रावास के नवनिर्मित ‘प्रधानमंत्री शासकीय एक्सीलेंस छात्रावास’ का गरिमामय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने फीता काटकर छात्रावास का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जनपदअध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने कहा, "प्रधानमंत्री शासकीय एक्सीलेंस छात्रावास केवल एक भवन नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के भविष्य को संवारने का एक आधुनिक केंद्र है।
खास बातें
- समारोह में विशिष्ट अतिथियों ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया।
- विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस एक्सीलेंस छात्रावास में छात्रों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, छात्रावास में 10 विघार्थीयों को प्रवेश भी दिलाया गया।
- जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
कॉलेज के प्राचार्य श्री जयशंकर दूबें की दृढ इच्छा शक्ति एवं कॉलेज के जनभागीदार के अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी, डॉ आशिष खिमेसरा की टीम ने जनभागीदारी के माध्यम से भवन का जीर्णोद्धार कर शिक्षा के स्तर को सुधारने और गरीब व मध्यम वर्ग के प्रतिभावान छात्रों को बिना किसी बाधा के आगे बढ़ाने मैं योगदान दिया है सरकार भी पूरी तरह संकल्पित है।
इस छात्रावास के शुरू होने से अब दूर-दराज के गांवों से आने वाले विद्यार्थियों को रहने और पढ़ाई करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।"
समारोह में विशिष्ट अतिथियों ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस एक्सीलेंस छात्रावास में छात्रों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, छात्रावास में 10 विघार्थीयों को प्रवेश भी दिलाया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इन बेहतरीन सुविधाओं का पूरा लाभ उठाएं और शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में जनभागीदारी अध्य क्ष श्री नरेशचंदवानी, प्राचार्य श्री जयशंकर दुबें, जनभागीदारी सदस्य डॉ आशिष खिमेसरा, श्री नरेश गुप्ता्, श्री दुबे जी, कॉलेज के प्रोफेसर डॉ टी.के.झाला, प्रो प्रेरणा मिश्रा, खेल शिक्षक श्री राजु कुमार आदि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।
