सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘‘विषय विशेषज्ञों द्वारा Expert Lecture गतिविधि के तहत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में Artificial Intelligence ¼ AI ½ एवं Blockchain Technology विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान एनआईसी टीकमगढ़ के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीईओ) श्री अविनाश पाठक द्वारा दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को Artificial Intelligence ¼ AI ½,oa Blockchain Technology की मूल अवधारणाओं, उनके विभिन्न उपयोगों तथा भविष्य की संभावनाओं के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से जटिल तकनीकी विषयों को सरल एवं सहज तरीके से समझाया। व्याख्यान को अधिक संवादात्मक एवं रोचक बनाने के लिए प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को फोल्डर प्रदान किए गए। साथ ही विषय से संबंधित रोचक प्रश्न पूछने एवं उत्कृष्ट उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप पेन प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा विशेषज्ञ वक्ता श्री अविनाश पाठक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
