प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर ग्राम बोकडिया के निवासी श्री कैलाश बामनिया ने पक्का मकान बनवाया।

उन्होंने बताया पहले मैं अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता था। बरसात और अन्य मौसम में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मन में हमेशा एक पक्के और सुरक्षित घर का सपना था।

मेरे पिताजी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। योजना के माध्यम से हमें पक्का मकान बनाने में सहायता मिली और आज हम अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित और पक्के मकान में खुशी से निवास कर रहे हैं।

साथ ही मेरी पत्नी और मेरी माताजी को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। इस सहायता से परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है

श्री कैलाश ने प्रधानमंत्री जी और मध्यप्रदेश सरकार को बहुत - बहुत धन्यवाद दिया।