पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के अंतर्गत जिले में मंगलवार को जिला पंचायत राणापुर के वार्ड क्रमांक-06 के सदस्य पद तथा जनपद पंचायत थांदला की ग्राम पंचायत पलासडोर के सरपंच पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए सहभागिता की।

जिला पंचायत राणापुर के वार्ड क्रमांक-06 में कुल 60 हजार 942 मतदाता हैं, जिनमें 30 हजार 197 पुरुष, 30 हजार 740 महिला एवं 5 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान समाप्ति तक यहां कुल 24 हजार 756 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें 12 हजार 720 पुरुष, 12 हजार 35 महिला एवं एक अन्य मतदाता शामिल है। इस प्रकार यहां कुल 40.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 42.12, महिला मतदाताओं का 39.15 तथा अन्य मतदाताओं का 20 प्रतिशत रहा।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत पलासडोर, जनपद पंचायत थांदला में कुल 3 हजार 187 मतदाताओं में 1 हजार 603 पुरुष एवं 1 हजार 584 महिला मतदाता हैं। मतदान समाप्ति तक कुल 2 हजार 485 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जिनमें 1 हजार 253 पुरुष एवं 1 हजार 232 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां कुल 77.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 78.17 तथा महिला मतदाताओं का 77.78 प्रतिशत रहा।