सेवा संकल्प अभियान के तहत आजीविका मिशन द्वारा “नमो युवा शक्ति” कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर परिसर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “सशक्त नारी, समर्थ युवा, समृद्ध मध्यप्रदेश” की भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गईं। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत ने खिलाड़ियों को परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी साथ ही सांस्कृतिक दल के साथ नृत्य भी किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरी बाई खरत एवं कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम के शुभारंभ का संदेश दिया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह की सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भरता, सहभागिता और सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।



