सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए संचालित प्रयासों से ग्राम खरपाई के श्री सुनील पटेल को मिला लाभ। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की ओर से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुझे 1 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ। इस राशि से मैंने सॉइल चार्जर गेट तैयार करवाया, जिसके माध्यम से जीवामृत एवं अन्य प्राकृतिक कृषि घोल तैयार कर खेती में उपयोग कर रहा हूं।

श्री पटेल ने बताया कि प्राकृतिक कृषि घोलों के उपयोग से फसल का अच्छा परिणाम मिला है तथा मिट्टी की उर्वरता भी बनी हुई है। जीवामृत के उपयोग से बाहर से कीटनाशक दवाइयां खरीदने में होने वाले खर्च की बचत भी हो रही है। वे अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती एवं जीवामृत का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी एवं कृषि विभाग को धन्यवाद दिया।