मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत द्वारका-सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए झाबुआ जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित 150 तीर्थयात्रियों एवं 3 अनुरक्षकों को रेलवे स्टेशन मेघनगर से उत्साहपूर्ण वातावरण में रवाना किया गया। तीर्थयात्रियों को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदाई दी।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री कलसिंह भाबर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ललिता मुनिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्री कमलेश मछार सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर सुश्री अवनधती प्रधान एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खास बातें
- यात्रा पर रवाना होने से पूर्व तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
- अधिकारियों द्वारा यात्रियों से संवाद कर यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से जिले के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
यात्रा पर रवाना होने से पूर्व तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अधिकारियों द्वारा यात्रियों से संवाद कर यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके पश्चात सभी तीर्थयात्रियों एवं अनुरक्षकों को शुभकामनाओं के साथ द्वारका-सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से जिले के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को प्रमुख धार्मिक एवं तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई इस सुविधा के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।
