पवई के ग्राम कृष्णगढ़ में पुलिस चौकी एवं पटवारी भवन के लिए आरक्षित आराजी नंबर 3614 रकवा 0.27 हे. गांवठान भूमि से आज राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही कर अतिक्रमण हटवाया गया। मिली जानकारी अनुसार आबादी भूमि पर मोहम्मद सत्तार, नफीस, रामनरेश तिवारी, पतिराम एवं रामप्रसाद द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था। एसडीएम समीक्षा जैन एवं तहसीलदार रत्नराशि पाण्डेय के निर्देशन में व पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाकर शासकीय उपयोग के लिए भूमि को सुरक्षित करने की कार्रवाई की।