उज्जैन, 30 सितम्बर। ग्राम पंचायत लेकोड़ा, जनपद उज्जैन की सोमी बाई कच्चे मकान में रह रही थीं। छप्पर से पानी टपकता था। मिट्टी की दीवारों की सीलन के कारण घर में रहना मुश्किल था। बारिश में उन्हें रात जागकर काटनी पड़ती थी। मजदूरी करके घर चलाने वाला परिवार पक्का मकान कैसे बनाता। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनका सपना साकार किया।

1 लाख 20 हजार रुपये की लागत और 90 दिन की मजदूरी के साथ उन्होंने समर्पण भाव से अपने मकान का निर्माण कराया। आज सोमी बाई का पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। इस सपने को साकार करने के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।