उज्जैन, 30 सितम्बर। ग्राम पंचायत बकानियां, जनपद उज्जैन निवासी भायग बाई किसी समय टूटे-फूटे मकान में जीवन-यापन कर रही थीं। खपरैल का मकान अलग-अलग मौसम में तरह-तरह की परेशानियां लेकर आता था। टूटे दरवाजे और टूटी खिड़कियां अलग ही कहानी बयान करते थे। भायग बाई के जीवन में खुशियों का सवेरा तब हुआ, जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। इस योजना से उनका पक्का मकान बन गया है। शासन से मिली 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता और 90 दिवस की मजदूरी ने उनके और उनके परिवार की जीवनशैली बदल दी है। इस बदलाव के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद करती हैं।
पंचायत और ग्रामीण विकास

