जिले के युवक-युवतियों को स्वरोजगार,निजी क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षुता के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आलीराजपुर में 24 सितंबर 2026 को एक दिवसीय युवा संगम मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्‍त मेले में 03 कंपनियां/संस्थाएं भाग लेंगी, जो युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

संस्था के प्राचार्य द्वारा जिले के अधिक से अधिक युवाओं से इस युवा संगम मेले में भाग लेने की अपील की है, ताकि वे अपने कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त कर सकें। अधिक जानकारी हेतु शासकीय आई टी आई आलीराजपुर से संपर्क करे।