अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने मूक-बधिर बच्चों से आत्मीय भेंट कर उनके साथ समय बिताया तथा उन्हें दी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, आवास, खान-पान एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। भेंट के दौरान बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए पेंटिंग के माध्यम से कलेक्टर श्रीमती माथुर का पोर्ट्रेट तैयार कर उन्हें भेंट किया। कलेक्टर ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग की सराहना करते हुए उनकी कला एवं प्रतिभा की प्रशंसा की और उनका उत्साहवर्धन किया।

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बच्चों को चॉकलेट प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों को आश्वस्त किया कि आगामी भ्रमण के दौरान वे कुंड स्थित छात्रावास में भी आएंगी और वहां बच्चों से मुलाकात कर उनकी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का जायजा लेंगी। कलेक्टर की आत्मीयता से बच्चे भी उत्साहित नजर आए।