जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (LEST)-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं के लिए आवेदन हेतु वेबसाइट cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 तथा कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 वेबसाइट निर्धारित की गई हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

उक्त जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दी गई।