मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग तथा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय आलीराजपुर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक ही मंच पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 03 कंपनियों ने सहभागिता की। इस दौरान 85 युवा उपस्थित हुए, जिनमें से 16 युवाओं का प्रारंभिक रूप से चयन कर उन्हें ऑफर लेटर प्रदान किए गए।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग से श्री भूपेंद्र मंडलोई एवं उनकी टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित 85 प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। श्रम विभाग से श्री एल.एम. व्यास द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रबंधक श्री रोहित भिंडे द्वारा विभाग से संबंधित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
उक्त जानकारी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अलीराजपुर के प्राचार्य द्वारा दी गई।

